Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कीट में एक और नेपाली छात्रा मृत अवस्था में मिली ,विदेश मंत्री ने कहा छटना से मर्माहत हूँ

 

काठमांडू, बैशाख १९ – भारत के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टिच्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) विश्वविद्यालय में तीन महीने के अन्तराल में एक और नेपाली विद्यार्थी प्रिशा शाह मृत अवस्था में मिली । इसके बाद उडि़सा राज्य की पुलिस अनुसन्धान में जुटी है ।
गुरुवार की शाम को प्रिशा होस्टेल में फांसी पर लटकी पाई गई । पुलिस ने घटना के बारे में मृतक के परिवार और राजदूतावास को जानकारी दी है ।
बताया गया है कि विश्वविद्यालय में कल शाम करीब ७ बजे नियमित उपस्थिति लेने के लिए वार्डन कमरे तक आई लेकिन मृतक छात्रा सम्पर्क में नहीं आई ।
पुलिस के अनुसार प्रिशा कमरे में अकेली थीं । पुलिस के अनुसार विश्वविद्यालय ने जब जाँच की तो प्रिशा अपने कमरे में ही फांसी पर लटकी पाई गई । उसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि – हम तहकीकात कर रहे हैं । फोरेन्सिक वैज्ञानिक टीम भी घटना स्थल पहुँच चुकी है । मृतका के कमरे मी छानबीन की जा रही है । जिसमें उसकीदोस्त सब भी सहायता कर रही हैं । पुलिस ने बताया कि प्रारम्भिक अनुसन्धन में शव के नजदीक किसी तरह का कोई नोट नहीं मिला है । लेकिन छानबीन जारी है इसी बीच विदेशमंत्री आरजु राणा देउवा ने नेपाली छात्रा प्रिशा साह की मृत्यु से ने कहा है कि इस घटना से मर्माहत हैं वो ।
उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय ने भारत सरकार, उडि़सा सरकार के उच्च अधिकारियों और दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास के द्वारा घटना के सत्य तथ्य की छानविन करने की कुटनीतिक पहल शुरु कर दी है ।

यह भी पढें   सप्तकोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, कोसी बैराज पर खतरे की स्थिति

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com