Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रिशा की घटना को लेकर उडि़सा के मुख्यमन्त्री से भी बात हो रही है

 


काठमांडू, बैशाख १९ – भारत के उडि़सा स्थित केआईआईटी कॉलेज में नेपाली छात्रा प्रिसा साह गुरुवार को मृत अवस्था में मिली । इस प्रकरण को लेकर नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास से बातचीत कर रही है ।
दूतावास ने शुक्रवार विज्ञिप्ति जारी कर बताया कि घटना के बारे में उडि़सा के मुख्यमन्त्री कार्यालय तथा अन्य भारतीय निकायों से निरन्तर सम्पर्क एवं समन्वय कर रहे हैं । इसी तरह कॉलेज के प्रतिनिधियों को आज सुबह दूतावास में बुलाया गया और उक्त घटना के बारे में जानकारी ली है । नेपाली विद्यार्थी छात्रावास के कमरे में फांसी पर लटकी अवस्था में छात्रा के मिलने की जानकारी दूतावास को गुरुवार की रात को ही मिली थी । विज्ञप्ति में इस बात का भी उल्लेख है ।
इसी तरह दूतावास ने बताया कि मृतक के परिवार के साथ भी निरन्तर सम्पर्क में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *