Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ताजा व गर्म भोजन का शिविर चलाना आत्मगौरव की बात: महेश कुमार अग्रवाल

 

रक्सौल ‌: शहर के मुख्य पथ पोस्ट आफिस के सामने भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल नि:शुल्क अन्नपूर्णा रसोई सेवा भोजन शिविर के दो वर्ष पूरा होने पर अध्यक्ष महेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि सेवा प्रकल्प के तहत दो वर्षों से नि:शुल्क अन्नपूर्णा रसोई सेवा संचालित करना हमारे लिए आत्मा गौरव की बात है।
गौरतलब है कि भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के हजारों गरीब असहायों के लिए तारणहार बना हुआ है । बता दें कि परिषद के सदस्यों द्वारा अपने निजी कोष से शहर के एवं आगंतुक गरीब असहाय लोगों के लिए परोसा जाने वाला गर्म पका भोजन शुकवार को चौबीसवें महीने तक लगातार जारी रहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में माँ अन्नपूर्णा को भोग लगाकर एवं केक काटकर तत्पश्चात दो वर्षों से भोजन तैयार करने वाले दो रसोईया एवं नि: शुल्क जल की आपूर्ति कर अतुलनीय योगदान देने वाले मंटू पटेल व उनके सहयोगी समेत भगवती सर्राफ को पुष्पमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्रम ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं इस अनूठे नि: शुल्क अन्नपूर्णा रसोई सेवा के व्यवस्थित संचालन में सजग सहयोगी और समाजसेवी एवं परिषद के सेवा संयोजक नरेश मित्तल ने बताया कि परिषद के उदारमना ह्रदय एवं सेवा भावी सदस्यों ने अपने परिजनों एवं इष्ट मित्रों के जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ,संतान रत्न की प्राप्ति एवं विभिन्न मांगलिक अनुष्ठानों एवं पुण्यतिथि जैसे मौके पर अपने निजी कोष से दो वर्षों से इस सेवा का संचालन कर यहां गरीब, लाचार, असहायों और नि:शक्त लोगों के लिए सचमुच राहत देने का कार्य किया गया है । वहीं परिषद के सचिव डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने बताया कि शादी ब्याह के भारी लग्न को देखते हुए एवं रसोइया समेत परिषद के कई सदस्यों के अनुपस्थित रहने के कारण इस महीने चार तारीख के बजाय आज दो मई को ही कार्यक्रम संपादित किया जा रहा है । वहीं उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक महीने की चार तारीख को भोजन कराया जाने वाले अपने तरह के इस अनूठे अन्नपूर्णा रसोई सेवा की नियमित रुप से संचालित करने में परिषद के सभी सदस्य अपनी व्यस्ततम व्यवसायिक दिनचर्या के बावजूद पूरी रुचि रखते हैं। फलस्वरूप प्रत्येक महीने सैकड़ों गरीब असहाय, लाचार और गरीबों को मुफ्त में ताजा गर्म भोजन परोसना मुमकिन हो पाता है। भाविप द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नपूर्णा रसोई सेवा के शिविर में जो भी आता है भोजन करने के बाद ही वापस जाता है। भोजन के लिए किसी प्रकार का कोई बंधन या वर्गीकरण नहीं है। उन्होंने यह भी कहा माँ अन्नपूर्णा की कृपा से नि:शुल्क अन्नपूर्णा रसोई आगे भी जारी रखने के लिए रक्सौल शाखा संकल्पबद्ध है।
इस मौके पर भोजन वितरण में अवधेश सिंह, सीताराम गोयल,ध्रुव सर्राफ ,सुनील कुमार, सुभाष अग्रवाल,अजय कुमार ,नरेश मित्तल, सुरेश धानोठिया,विनोद रौनियार, विनोद कुमार,भैरव गुप्ता,अजय मस्करा, विष्णु मस्करा,बिमल सर्राफ,राम एकबाल प्रसाद एवं मोहन कुमार मंडल समेत परिषद के कई सदस्य उपस्थित रहे। इसकी जानकारी परिषद के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *