एमाले संसदीय दल की बैठक आज १ बजे के लिए तय

काठमांडू, ३ मई । नेकपा एमाले का संसदीय दल की बैठक आज (शनिवार) होने जा रही है है । प्राप्त सूचना अनुसार यह बैठक प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में दोपहर १ बजे के लिए तय की गई है ।
संसदीय दल की बैठक में राष्ट्रपति द्वारा शुक्रवार को संघीय संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में प्रस्तुत किए गए सरकार के नीति तथा कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी । इसके साथ ही समसामयिक राजनीतिक विषयों पर भी बातचीत की जाएगी । इसीतरह बैठक में संसद् में पार्टी की भूमिका को लेकर भी विचार–विमर्श की जाएगी ।

