Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एकीकृत समाजवादी की सचिवालय बैठक वैशाख २३ और २४ के लिए तय

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३ मई । नेकपा एकीकृत समाजवादी ने वैशाख २३ और २४ गते अपनी सचिवालय बैठक बुलाने की घोषणा की है । पार्टी के केंद्रीय कार्यालय आलोकनगर में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय कमिटी द्वारा किए गए निर्णयों के कार्यान्वन पर चर्चा होगी । पार्टी के उपाध्यक्ष और केंद्रीय प्रचार विभाग प्रमुख प्रकाश ज्वाला के अनुसार बैठक में प्रदेश, जिला और संबंधित कमिटी से प्राप्त सुझावों के आधार पर विभागों की पूर्णता और नेताओं की जिम्मेदारी में फेरबदल, आंतरिक विवादों का समाधान और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी ।
उपाध्यक्ष ज्वाला के अनुसार बैठक में आगामी आर्थिक वर्ष के लिए सरकार द्वारा प्रस्तुत नीति तथा कार्यक्रम और बजट पर पार्टी की ओर से सुझाव देने, नेताओं और कार्यकर्ताओं को राजनीतिक प्रशिक्षण देने, और संसद के मौजूदा सत्र में पार्टी की भूमिका जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी । बैठक समसामयिक राजनीतिक घटनाक्रम, सरकार में पार्टी की भूमिका, समाजवादी कार्यक्रम, संगठनात्मक कार्यक्रम और पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे राजनीतिक अभियानों की समीक्षा करते हुए नए चरण के कार्यक्रम तय करेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *