तीन दिन तक वारिश और हिमपात की सम्भावना

काठमांडू, ३ मई । मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने कहा है कि देश के विभिन्न हिस्सों में अगले तीन दिनों तक वारिश, आकाशीय बिजली और हिमपात की संभावना है । महाशाखा ने अनुरोध किया है कि मौसम के बारे में जानकारी लेकर ही कार्य और यात्रा की योजना बनाया जाए ।
महाशाखा के अनुसार आज शनिबार हिमाली क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर हल्का हिमपात की सम्भावना है । इसके अलावा, पहाड़ों और तराई के कुछ इलाकों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की वारिश की संभावना है । बताया गया है कि रविवार और सोमवार को भी मौसम पूरी तरह से साफ होने की संभावना नहीं है । इन दोनों दिनों में देश के हिमाली क्षेत्रों में हल्का हिमपात और पहाड़ी तथा तराई क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ बारिश हो सकती है ।
काठमांडू घांटी का मौसम भी इस समय बदला हुआ है । आकाश में बादल हैं और काठमांडू के कुछ इलाकों में रात के समय वर्षा भी हुई थी ।

