Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ओली से अजरबैजान के उपविदेश मंत्री की शिष्टाचार भेंटवार्ता

 

काठमांडू, ३ मई । प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से अजरबैजान के उपविदेश मंत्री एलनुर मामेडोव ने शिष्टाचार भेंट की है । प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में सम्पन्न इस भेटवार्ता के दौरान नेपाल और अजÞरबैजानबीच आपसी सम्बन्ध तथा सहयोगका विभिन्न पक्षों पर चर्चा हुई । प्रधानमन्त्री सचिवालय के अनुसार, यह बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरणमा सम्पन्न हुई । भेंट में प्रधानमन्त्री के प्रमुख सल्लाहकार विष्णुप्रसाद रिमाल तथा परराष्ट्र मन्त्रालय के उच्च पदस्थ अधिकारियों की उपस्थिति रही थी ।
इसीतरह राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल के साथ भी उपविदेश मंत्री मामेडोव कल शुक्रबार सुबह राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में शिष्टाचार भेंट किया था । भेंट के अवसर पर राष्ट्रपति पौडेल ने नेपाल और अजÞरबैजान के बीच बढ़ते हुए संबंधों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती देने के लिए संभावित क्षेत्रों की पहचान कर संयुक्त रूप से कार्य करना आवश्यक है । उन्होंने आगामी कोप–२९ सम्मेलन में अपनी संभावित सहभागिता का उल्लेख करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में दोनों देशों के संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे ।
उपविदेश मंत्री मामेडोव ने भी राष्ट्रपति पौडेल की अजरबैजान यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे द्विपक्षीय संबंधों में एक नया आयाम जुड़ा है । उन्होंने यह जानकारी दी कि पिछले ३० वर्षों में कोई औपचारिक समझौता नहीं हो पाया था, पर अब शीघ्र ही दोनों देशों के बीच कोई न कोई समझदारी पत्र पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *