एक ही घर के दो बच्चों की पोखर में डूब कर मृत्यु

नवलपरासी, ३ मई । नवलपरासी के सुनवल में एक ही घर के दो बच्चों की पोखर में डूबने से मृत्यु हो गई है । घटना नवलपरासी पश्चिमसुनवल नगरपालिका–६ पुलटोल की है । घटना शुक्रबार शाम की है । स्थानीय विष्णु कवंर के दो बेटे घर के पास की पोखरी में डूब गए है ।
प्राप्त समाचार अनुसार मृतकों में १० वर्षीय विप्सन और उनके छोटे भाई ८ वर्षीय दिप्सन हैं । शुक्रवार शाम एक बालक को पोखरी में तैरते देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी । खोजबीन के दौरान दूसरे बच्चे का शव भी पोखरी से बरामद हुआ है । वे दोनों स्थानीय जनसेवा माध्यमिक विद्यालय में कक्षा २ और कक्षा ४ में पढ़ते थे । पुलिस के अनुसार, इस घटना से जुड़ी विस्तृत जांच अभी जारी है ।

