Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली प्रेस ने लोकतंत्र के लिए हुए आंदोलनों में बड़ा योगदान दिया हैः राष्ट्रपति पौडेल

 
रामचन्द्र पौडेल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३ मई । राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने कहा है कि नेपाली प्रेस ने लोकतंत्र के लिए हुए आंदोलनों में बड़ा योगदान दिया है । उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया है कि संचार क्षेत्र संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का पूर्ण रूप से उपयोग करने और उनकी रक्षा के लिए निर्भय रूप से समर्पित रहेगा । विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (३ मई) के अवसर पर शुभकामना सन्देश देते हुए राष्ट्रपति पौडेल ऐसा कहा है । उन्होंने अपेक्षा की है कि राज्य के तीनों अंग सजग और सतर्क होकर कार्य करें और आम नागरिकों को सत्य सूचना प्रदान करने में सफलता प्राप्त कर सकती है ।
अपने सन्देश में राष्ट्रपति पौडेल ने कहा है– “हम सभी जानते हैं कि निरंकुश शासन का अंत और संघीय लोकतांत्रिक गणतंत्र की स्थापना में नेपाली प्रेस जगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए लोकतंत्र एक अनिवार्य शर्त है । प्रेस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र का आधारस्तंभ है । इसी कारण नेपाली प्रेस ने लोकतंत्र के लिए हुए आंदोलनों में बड़ा योगदान दिया है ।” उन्होंने आगे कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता केवल प्रेस की ही नहीं, बल्कि नागरिकों के सूचित होने के संवैधानिक अधिकार के कार्यान्वयन के लिए भी आवश्यक है, और यह शासन प्रणाली को पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने में मदद करती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com