Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आवासीय चिकित्सकों ने किया आन्दोलन स्थगित

 

काठमांडू, बैशाख २० – आवासीय चिकित्सकों और सरकार बीच तीन विषयों में सहमति हो गई है । सहमति होने के बाद चिकित्सकों ने आन्दोलन स्थगित कर दी है ।
शनिवार काठमांडू में स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्री प्रदीप पौडेल, नेपाल चिकित्सक संघ और आवासीय चिकित्सकों बीच हुए चर्चा में तीन विषयों में सहमति हुई है ।
स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ आवासीय चिकित्सकों ने चिकित्सा शिक्षा आयोग के १६ वीं बैठक के निर्णय कार्यान्वयन करें, चिकित्सकों का मिलान शुरु करने का चिकित्सा शिक्षा आयोग को निर्देशन दें और छुट्टी के विषयों में कार्यदल बनाएं । जिसे स्वास्थ्य मन्त्रालय पूरा कर सके ।
‘नेपाल चिकित्सक संघ के नेतृत्व में आवासीय चिकित्सकों का आन्दोलन चल रहा था । हमने इस पर बार–बार चर्चा की है । और स्वास्थ्य मन्त्रालय से सम्बन्धित कुछ विषय थे । सहमति को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री पौडेल ने कहा कि – स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मामले पर द्विपक्षीय समझौते को लागू करने की प्रतिबद्धता जताई है।“ उक्त प्रतिबद्धता के बाद नेपाल चिकित्सक संघ ने कहा है कि यह आंदोलन उनका घोषित कार्यक्रम था और वे इसे वापस लेने के लिए तैयार हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com