Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कक्षा १२वीं की परीक्षा – मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कारवाई

 

काठमांडू, बैशाख २० – राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने जानकारी दी है कि कक्षा–१२ की परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी आदि ‘इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस’ नहीं ले जा सकते हैं । यदि कोई परीक्षा हॉल में मोबाइल प्रयोग करता है तो कारवाई की जाएगी । इसी तरह मोबाइल तो जब्त किए ही जाएंगे साथ ही, कानूनी कारवाई भी की जाएगी । साथ ही उस परीक्षार्थी के सभी परीक्षा रद्द किए जाएंगे । परीक्षा नियन्त्रक कृष्णप्रसाद शर्मा द्वारा शनिवार को जारी सूचना में इन बातों का उल्लेख किया गया है । सूचना में कहा गया है कि “परीक्षा को मर्यादित एवं व्यवस्थित रूप में संचालन करने के लिए परीक्षा हॉल के भीतर मोबाइल फोन तथा स्मार्ट घड़ी के साथ ही अन्य इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस ले जाने पूर्ण रूप में निषेध किया गया है । इसलिए सम्पूर्ण केन्द्राध्यक्ष एवं परीक्षार्थी में अनुरोध है कि इस सूचना का पालन करें । यदि  किसी ने इन बातों की अवत्रा की या मोबाइल का प्रयोग किया तो मोबाइल तो जब्त किए ही जाएंगे साथ ही, कानूनी कारवाई भी की जाएगी । साथ ही उस परीक्षार्थी के सभी परीक्षा रद्द किए जाएंगे ।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com