Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेपाल प्रेस यूनियन का 12ऑ साधारण सभा सम्पन्न

 

जलेश्वर, महोत्तरी । आज विश्व जब प्रेस स्वतंत्रता दिवस मना रहा है उस अवसर प्रेस के किसी संगठन का साधारण सभा होना सभा गोष्ठी होना , सहित कोई भी कार्यक्रम होना अति सौभाग्य का संयोग है, जैसा आज हुआ है।साथ ही इसी कार्य क्रम के माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र काम करने वाला सक्रिय युवा, लगन के साथ परिपक्वता के रूप में अनुभवी अग्रज पत्रकार के सानिध्य में काम करने वाले ऐ पी वन टीवी के पत्रकार नवीन कुमार चौधरी को 5000 (पांच हज़ार) नगद के साथ माया को चिन्ह देकर प्रेस यूनियन के तरफ़ सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पत्रकार में काम कर्तव्य के साथ समस्या व्यवधान पर प्रकाश डालते हुए प्रेस सचिव दिलीप पौडेल ने विभिन्न विषयों पर विचार रखते हुए पत्रकारिता सब के साथ चलने वाला केंद्र बिन्दु बताया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि मधेश प्रदेश के श्रम मंत्री कौशल कुमार यादव , बर्दीबास के मेयर प्रहलाद छेत्री, निजामती कर्मचारी के अध्यक्ष रंजीत पांडेय, भरत यादव, प्रेस सेनानी रविन्द्र उप्रेती, प्रेस यूनियन के अध्यक्ष संतोष सिंह,कमलेश मंडल सहित कई वक्ता ने अपना विचार रखा। साथ ही आगामी दिन में पत्रकार के हक हित के समन्वय करते हुए अच्छे परिणाम की आशा किया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com