Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पहलगाम-बदला : ऑपरेशन सिंदूर, 16 दिनाें में हिसाब बराबर,70 से अधिक आतंकियों की मौत

 

काठठमान्डू  24बैसाख

भारत ने मॉक ड्रिल से पहले ही आधी रात को पहलगाम का बदला लिया और आतंकियों की कमर तोड़ दी. भारत ने 6 जगहों पर 24 स्ट्राइक कर कत्लेआम मचा दिया. भारत के इस पलटवार में 70 से अधिक आतंकियों की मौत हुई है. महज 16 दिनों के भीतर ही मोदी सरकार ने हिमांशी नरवाल की सिंदूर का बदला लिया है. हिमांशी नरवाल के सुहाग उजाड़ने वाले को मोदी सरकार ने बता दिया कि भारत पर आंख उठाने का अंजाम क्या होता है.

16 दिन में हिसाब बराबर
धर्म पूछकर मारने वाले आतंकियों को भारत ने बता दिया कि हमारे देश की सेना खून के एक-एक बूंद का हिसाब लेगी. दरअसल, 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर टूरिस्टों को मारा था. इस आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया. इस हमले में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल समेत 26 लोगों की जान गई थी. विनय की पत्नी हिमांशी नरवाल की शादी को महज 6 दिन ही हुए थे. तभी पहलगाम अटैक में उनके सुहाग को आतंकियों ने छीन लिया.इस घटना से देश में आक्रोश की लहर दौड़ गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था, ‘आतंकियों और उनके आकाओं को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी.’ आज मोदी की वह बात सच हो गई. पहलगाम अटैक के 16 दिन बाद यानी 7 मई 2025 की रात करीब डेढ़ बजे भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी. इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा और द रेसिस्टेंस फ्रंट से जुड़े करीब 70 आतंकियों को मार गिराया गया.

यह भी पढें   12वें विश्व योग दिवस को सफल बनाने में जुटा भारत विकास परिषद, 21 जून को आईसीपी परिसर में लगेगा भव्य योग शिविर

सिंदूर का हिसाब
सूत्रों का कहना है कि हिमांशी के सिंदूर का हिसाब आतंकियों के खून से पूरा हुआ है. इसलिए इस ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखा गया है. भारत ऐसे हमला करेगा, पाकिस्तान ने सपने में भी नहीं सोचा होगा. भारत में आज मॉक ड्रिल की तैयारी है. पाकिस्तान को लगा होगा कि भारत आज तो हमला नहीं करेगा. मगर मॉक ड्रिल की आड़ में भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों की लाशें बिछा दीं.

यह भी पढें   राप्रपा के केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हैं कमल थापा

भारत ने कहां-कहां स्ट्राइक की
पाकिस्तान: बहावलपुर के ठिकाने
पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर:
मुजफ्फराबाद
कोटली
बाघ
मुरीदके
गुलपुर
महमूना
जोया
बिंबर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed