Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा… इजराइल भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है

 

काठमांडू, बैशाख २४ – जम्मू–कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले का बदला ले लिया गया है । भारत ने बुधवार, ७ मई की तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया । भारतीय सेना के बयान में इस बात पर जोर दिया गया कि किसी भी पाकिस्तानी नागरिक, सैन्य या आर्थिक बुनियादी ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचाया गया, जो लक्षित आतंकवाद विरोधी प्रयासों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है ।
भारतीय सशस्त्र बलों की एयर स्ट्राइक करने के कुछ घंटों बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुनिया को एक लाइन में मैसेज शेयर किया है । विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा, “दुनिया को आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए ।”
भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा कि इजराइल भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है । उन्होंने एक्स पर लिखा, “इजरायल भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है । आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि निर्दोषों के खिलाफ उनके जघन्य अपराधों से बचने के लिए उनके पास छिपने की कोई जगह नहीं है ।
वहीं संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत के सैन्य अभियानों को लेकर बहुत चिंतित थे । उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों से अधिकतम सैन्य संयम का आह्वान करते हैं… दुनिया भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव बर्दाश्त नहीं कर सकती ।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed