ऑपरेशन सिंदूर’ः पाक सीमा से सटे जिलों में हाई अलर्ट, जम्मू समेत इन जगहों पर स्कूल–कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान बंद
काठमांडू, बैशाख २४ – पहलगाम हमले के आतंकियों और साजिशकर्ताओं को सबक सिखाने के लिए भारत ने बड़ा कदम उठाया है । भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के नौ ठिकानों को नेस्तानबूद करने के लिए एयर स्ट्राइक की है । एयर एस्ट्राइक के बाद बॉर्डर इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जम्मू–कश्मीर में मौजूदा स्थिति को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है।


