‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा … पाकिस्तान में पिछले तीन दशकों से ‘आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर’ का निर्माण हो रहा था
काठमांडू, बैशाख २४ – भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया को बताया कि कि भारत के सशस्त्र बलों ने ६–७ मई २०२५ की रात १ बजकर ५ मिनट से डेढ़ बजे के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया । नई दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग कर भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर पर हुए हमले के बारे में मीडिया को जानकारी दी ।
प्रेस ब्रीफिंग में मौजूद भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने इन बातों की जानकारी दी है ।
उन्होंने बताया, “ये ऑपरेशन २२ अप्रैल को पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकवादी हमले के शिकार मासूम नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए लॉन्च किया गया था । इस कार्रवाई में नौ आतंकवादी शिविरों को टारगेट किया गया और पूरी तरह से इन्हें बर्बाद किया गया ।
कर्नल सोफिया ने दावा किया कि पाकिस्तान में पिछले तीन दशकों से ‘आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर’ का निर्माण हो रहा था । कर्नल सोफिया ने बताया कि ये ‘आतंकी ढाँचे’ पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में फैले हुए हैं ।

