Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार में संभावित आतंकी हमले के इनपुट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

 
काठमान्डू 7मई
भारत द्वारा पाकिस्तान पर हमले के बाद भारत ने अपने सभी राज्यों पर सुरक्षा की दृष्टि से हाई अलर्ट जारी किया हुआ है ।
बिहार में संभावित आतंकी हमले के इनपुट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. बगहा के इंडो नेपाल-बॉर्डर वाल्मिकीनगर स्थित सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने चौकसी बढ़ा दी है. भारत और नेपाल के बीच आवाजाही करने वाले हर व्यक्ति की कड़ी जांच की जा रही है.
सुरक्षाबलों की तरफ से यात्रियों के सामानों की जांच भी विशेष मशीनों की मदद से की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि को समय रहते पकड़ा जा सके. एसएसबी के अधिकारी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर निगरानी रखी जा रही है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com