‘आतंकवादियों’ को किसी भी तरह की छूट नहीं दी जा सकती है – ऋषि सुनक
काठमांडू, बैशाख २४ – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पाकिस्तान पर हवाई हमलों को सही ठहराया है ।
ऋषि सुनक ने कहा है कि ‘आतंकवादियों’ को किसी भी तरह की छूट नहीं दी जा सकती है ।
अंतर्राष्ट्रीय संचार माध्यम बीबीसी के अनुसार पाकिस्तान पर भारत के हवाई हमलों को ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सही कहा है ।
ऋषि सुनक का कहना है कि – भारत ने जो आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया, वह सही था ।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “किसी भी देश को अपने खिलाफ होने वाले आतंकवादी हमलों को स्वीकार नहीं करना चाहिए, खासकर जब दूसरे देश से नियंत्रित जमीन से वो हुआ हो ।
उन्होंने लिखा, “भारत ने जो आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया, वह सही था । आतंकवादियों को किसी भी तरह की छूट नहीं दी जा सकती ।”
मंगलवार की रात को भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में कई जगहों पर हवाई हमले किए, जिसमें पाकिस्तानी सैन्य प्रवक्ता के अनुसार २६ नागरिक मारे गए और ४६ लोग घायल हुए हैं ।

