Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल-भारत सीमा पर चार चीनी नागरिक हिरासत में

 

काठमांडू 8मई । पाल – भारत सीमा पर सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद रक्सौल मैत्री पुल के पास बड़ी कार्रवाई हुई है. नेपाल से रक्सौल बॉर्डर के रास्ते अवैध रूप से घुसपैठ करते हुए चार संदिग्ध चीनी नागरिकों को सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) ने रक्सौल मैत्री ब्रिज से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चार चीनी नागरिक बार-बार अपना बयान बदल रहे हैं. ये लोग हिंदी, नेपाली, अंग्रेजी और चीनी भाषा में बोल रहे हैं.

यह भी पढें   ‘एलिफेंट्स इन द फॉगः तिनीहरू’ को प्रधानमंत्री ने दी शुभकामना

सुरक्षा एजेंसी के सूत्रों की मानें तो इनका सबंध पाकिस्तान से होने का संकेत मिला है. पाकिस्तान में किसी लड़के से बात कर रहे हैं. चीनी नागरिक पिछले एक हफ्ते से काठमाडू में हैं. ये लोग भारत में क्यों घुसपैठ कर रहे थे, इस बारे में पूछताछ के दौरान कुछ भी नहीं बोल रहे हैं. सुरक्षा एजेंसी चोरों घुसपैठिए से गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत नेपाल के रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी को रेड अलर्ट मिला था. इसकी वजह से नेपाल से आने जाने सभी लोगों की रक्सौल बॉर्डर पर गहन जांच की जा रही थी. भारत में प्रवेश करने वाले लोगों की पहचान पत्र की जांच की जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com