तीनकुने सवारी दुर्घटना… एक महिला की मृत्यु
काठमांडू, बैशाख २५ – काठमांडू के तीनकुने में सवारी दुर्घटना होने से एक की मृत्यु हो गई है । आज सुबह साढेÞ ६ बजे तीनकुने स्थित मुनिभैरब के सामने सड़क खण्ड में दुर्घटना होने से एक महिला की मृत्यु हो गई है ।
पुलिस ने जानकारी दी है कि मृत्यु होने वाली महिला मोटरसाइकल के पीछे बैठी नुवाकोट की नगिना तामाङ है । ट्रमा सेन्टर में इलाज के लिए उन्हें लाया गया था लेकिन उन्हें चिकित्सक ने मृत घोषणा की थी ।
मोटरसाइकल चालक रामेछाप के पदम थापा मगर के दाहिने हाथ में चोट लगी है । उनका ट्रमा सेन्टर में इलाज चल रहा है । दुर्घटना में क्रमशः काभ्रे और दोलखा के रत्नबहादुर शार्की और मेनुका बुढाथोकी घायल हैं । उनका इलाज कान्तिपुर अस्पताल में किया जा रहा है ।
कोटेश्वर से बानेश्वर आ रही बा ३ ख ७०६२ नम्बर की बस ने उसी दिशा से आ रही बा.प्र.०१–०२६ च २९२७ नम्बर की मारुती वैन और उसी दिशा से आ रही बा.प्र.०२–०५३ प ३८४७ नम्बर की २२०अ की मोटरसाइकल एक आपस में टकराने से दुर्घटना हुई है ।


