Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान द्वारा भारत के 15 शहरों पर किए गए हमले को भारत ने किया विफल

 
काठमान्डु
भारत के रक्षा विशेषज्ञ डा करूणाशंकर उपाध्याय की रिपाेर्ट के अनुसार आज भारतीय सुरक्षा प्रणाली बराक-8, आकाश और सुदर्शन ( एस-400) ने पाकिस्तान के द्वारा 15 शहरों पर किए गए हमले को विफल किया। ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन यानी बुधवार-गुरुवार की रात पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी। भारत ने रूस से मिले S400 डिफेंस सिस्टम के जरिए इस हमले को नाकाम कर दिया।
जवाबी कार्रवाई में भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। इसके लिए इजराइल से मिले हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर 2.30 बजे बताया कि पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत के शहरों को भी निशाना बनाया। इस दौरान अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागी गई थीं। इन्हें भी नाकाम कर दिया गया।
पाकिस्तान का हमला और भारत का जवाब 2 पॉइंट्स में समझें
भारतीय सेना ने पहले ही सीमाओं पर रूस से मिले S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को तैनात कर रखा है, जैसे ही पाकिस्तान ने मिसाइलों से हमला किया, इस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया।
भारत के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान के हमलों के बाद आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर हार्पी ड्रोन से वहां के एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारत की कार्रवाई उसी क्षेत्र में, तेजी के साथ की गई है जैसी पाकिस्तान ने की थी। सूत्रों ने बताया कि लाहौर, सियालकोट, कराची में एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया।
600 किमी दूर टारगेट ट्रैक कर लेता है S-400 सिस्टम
S-400 एक एयर डिफेंस सिस्टम है। ये हवा में हो रहे अटैक को रोकता है। ये दुश्मन देशों के मिसाइल, ड्रोन, रॉकेट लॉन्चर और फाइटर जेट्स के हमले को रोकने में कारगर है। यह 600 किमी दूर टारगेट को ट्रैक कर लेता है। इसकी टारगेट हिट करने की रेंज 400 किमी है। इसे रूस के एलमाज सेंट्रल डिजाइन ब्यूरो ने बनाया है। दुनिया के बेहद आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम में इसकी गिनती होती है।
भारत के पास विश्व की सबसे सुदृढ़ एयर डिफेंस सिस्टम है जिससे पार पाना पाकिस्तान के वश की बात नहीं है। हमने स्वदेशी तकनीक से निर्मित कामकाजी ड्रोन द्वारा पाकिस्तान के अधिकांश एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट कर दिए हैं। यदि पाकिस्तान दुबारा प्रयास करता है तो उसे और भी नुकसान उठाने के लिए तैयार रहना होगा।
डा.करूणाशंकर उपाध्याय

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com