जम्मू हवाई अड्डे पर ‘विष्फोट’ की आशंका
काठमांडू, बैशाख २५ – जम्मू हवाई अड्डे पर विस्फोट की खबर आ रही है । जम्मू शहर के गुज्जर नगर पुल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बीबीसी को बताया कि उसने जम्मू हवाई अड्डे के पास १६ वस्तुएं गिरती देखीं हैं । अमेरिकी समाचार संस्था सीएनएन से बात करते हुए भारत के सैनिक प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर में विष्फोट की आवाज सुनाई दी है लेकिन विस्तृत विवरण प्राप्त नहीं हो पाया है ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बीबीसी को बताया कि बाजार बंद हो गए और उन्होंने लोगों को भागते देखा, सायरन बजने लगे और पूरे शहर में बिजली गुल हो गई है ।
बीबीसी के अनुसार हमें अभी–अभी जम्मू–कश्मीर के जम्मू शहर से रिपोर्टें प्राप्त हुई हैं ।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बीबीसी को बताया कि वहां ब्लैकआउट है और उन्हें सायरन की आवाज सुनाई दे रही है ।
बीबीसी संवाददाता दिव्या आर्या के मुताबिक जम्मू के कई स्थानों पर विस्फोट की आवाजÞ लोगों ने सुनी है और पूरे शहर में बिजली गुल है ।
कठुआ में नागरिकों ने दो जगहों पर विस्फोट की आवाजÞ लोगों ने सुनी है और यहां भी बिजली काट दी गई है. कठुआ जम्मू से डेढ़ घंटे की दूरी पर है । इस समय दोनों शहर पूरी तरह से ब्लैक आउट हैं ।

