मधेशवादी महान नेता विश्वनाथ साह का निधन

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाल सद्भावना पार्टी के संस्थापक स्व.गजेन्द्र नारायण सिंह के समकक्षी 84बर्षीय बिश्व नाथ साह का शुक्रवार को बसवरिया गांव पालिका के गोनर्वा पैतृक गांव में निधन हो गया है।वे पिछले कुछ महीनों से पक्षाघात के कारण चलने फिरने से असमर्थ थे। नेपाली कांग्रेस से राजनीति सफर करने वाले बिश्व नाथ साह नस्लीय भेदभाव के कारण वे नेपाली कांग्रेस छोड़कर स्व.राम जन्म तिवारी तथा स्व.गजेन्द्र नारायण सिंह के साथ नेपाल सद्भावना परिषद तथा नेपाल सद्भावना पार्टी की स्थापना में सक्रिय भूमिका निभायी। गजेन्द्र नारायण सिंह की मृत्यु के बाद सद्भावना पार्टी का विभाजन हो गया। इससे काफी दुखी थे।वे महंत ठाकुर तथा अनिल झा की पार्टी में सदस्यता ली। लेकिन जिस उद्देश्य से वे नेपाली कांग्रेस छोड़े थे। दोनो पार्टी में उनकी अहमियत नहीं दी। दुःखी मन से वे नेपाल सद्भावना पार्टी की स्थापना की।कई पुराने साथी भी इसमें शामिल हुए। लेकिन भगवान को ऐसा मंजूर नहीं था।वे पक्षाघात के शिकार हो गए। मृत्यु सय्या तक वे मधेशी अधिकार की बातें करते थे।
उनके निधन पर राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी नेपाल के अध्यक्ष तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेंद्र महतो, मधेशवादी नेता गजेन्द्र सिंह,राजीव झा, हिन्दी भाषा अभियानी रमन पांडेय, अनिल महासेठ,राम कृपाल साह,संजय सिंह सहित कई नेताओं ने इनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा कहा है कि मधेश ने सच्चा सपूत खो दिया है।

