Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चैत १५ गते की घटना में गिरफ्तार हुए व्यक्ति अपराधी नहीं हैं – कमल थापा

 

काठमांडू, बैशाख २७ – राप्रपा नेपाल के अध्यक्ष कमल थापा ने चैत १५ गते काठमांडू में हुई घटना को लेकर सरकार पर प्रतिशोधपूर्ण रूप में प्रस्तुत होने का आरोप लगाया है ।
शनिवार (वैशाख २७) ललितपुर में उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति स्वतंत्रता और निहत्थे सभा करने के उनके अधिकार का प्रयोग करने के कारण उन्हें गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाने की कोशिश कर रही है ।
राष्ट्रवादी देशभक्त जनता नामक संगठन ललितपुर के जावलाखेल में एक रिले अनशन कर रही है जिसमें राप्रपा के नेता रवीन्द्र मिश्र आदि गिरफ्तार हुए सभी लोगों की रिहाई की मांग की जा रही है । कमल थापा आज वहाँ पहुँचे हैं ।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों पर विभिन्न तरह के झूठे आरोप लगाने का दुष्प्रयास किया जा रहा है । ४३ दिन से उनलोगों को जेल में रखा हुआ है ।
अध्यक्ष थापा ने उक्त घटना में गिरफ्तार सभी लोगों की जल्द से जल्द रिहाई की मांग की है । थापा का कहना था कि चैत १५ गते की घटना में गिरफ्तार हुए व्यक्ति अपराधी नहीं हैं ।

यह भी पढें   सिरहा के गोलबजार में गोली लगने से एक की मृत्यू, एक घायल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com