Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आपरेशन सिंदूर को मधेश प्रदेश का मुख्यमंत्री ने किया खुलकर समर्थन

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकरन। मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने भारत द्वारा आतंकवादी के विरोध में चलाए जा रहे आपरेशन सिंदूर का पुरजोर समर्थन किया है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा है कि आतंकवादी का कोई जात धर्म नहीं होता है। 22अप्रैल को पहलगाम में आतंकी ने जिस बर्बरता के साथ एक नेपाली सुदीप न्योपाने सहित 26भारतीय को जान ली है।इसकी जितनी निंदा किया जाए।वह कम है।मारे गए निर्दोष पर्यटक के परिवार ने पति,भाई , चाचा,मामा को खोया है।इस मानवीय जघन्य कृत्य आतंकवादी को सख्त सजा मिलनी ही चाहिए। भारत ने किसी रिहायशी इलाकों में गोलाबारी नहीं की है वरन आतंकवादी ठिकानों का नष्ट किया है लेकिन पाकिस्तान भारत के रिहायशी इलाकों पर बम बारी कर रहा है।जबाब में भारत को सख्त कदम उठाना सही है।
संकट की इस घड़ी में मधेश प्रदेश की मुख्यमंत्री की हैसियत से भारत के इस कारबाई को खुल कर समर्थन करता हूं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com