Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत-नेपाल बॉर्डर सील,दो माह के लिए रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू

 

पटना.

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात के बीच सुरक्षा की दृष्टि से भारत-नेपाल बॉर्डर को सील कर दिया गया है. सीमा पर दो माह के लिए रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है. बिहार से नेपाल की 729 किमी की सीमा लगती है. यहां से हर आने-जाने वाले व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है. SSB जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. अटैक की खबरों की बीच सभी लोग भारतीय सेना की कार्रवाई की जानकारी के लिए उत्सुक दिखे, जो जहां था, वहीं से हर अपडेट लेने की कोशिश में जुट गया.
जिला पुलिस के साथ SSB जवान बगहा के वाल्मीकिनगर, पूर्वी चंपारण के रक्सौल में निगरानी कर रहे हैं.इसके साथ सीतामढ़ी के बैरगनियां और भिट्ठामोड़, मधुबनी के जयनगर, मधवापुर और लौकहा में भी चौकसी बढ़ा दी गई है. अररिया और किशनगंज की बॉर्डर पर दिन-रात निगरानी रखी जा रही है, ताकि पाक की खुफिया एजेंसी ISI के अंडरकवर एजेंट की घुसपैठ नेपाल सीमा से न हो सके.

यह भी पढें   भारत और नेपाल के विकास सहयोग: काभ्रेपलांचोक में दो नए विद्यालय भवनों की आधारशिला रखी गई

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com