Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश के विभिन्न भागों में तेज हवा, बर्फबारी तथा पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना

 

काठमांडू, बैशाख २८ – आज देशभर के विभिन्न स्थानों में वर्षा, तेज हवा और बर्फबारी की संभावना है ।
मौसम पूर्वानुमान महाशाखा द्वारा रविवार की सुबह ६ बजे जारी किए बुलेटिन अनुसार विशेष कर पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है ।
महाशाखा अनुसार आज दिन में कोसी प्रदेश, लुम्बिनी प्रदेश और सुदूरपश्चिम प्रदेश आदि देश के पहाड़ी भूभागों में आंशिक से साधारणतया बदली छाई रहेगी बाकी भूभागों में मौसम मुख्यतया साफ रहने या आंशिक बदली छाई रहेगी । सुदूरपश्चिम प्रदेश आदि देश के पहाड़ी भूभागों के कुछ स्थानों में मेघगर्जन,बिजली के साथ हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है और बाकी भूभागों के एक–दो स्थानों में मेघगर्जन बिजली सहित हल्की वर्षा की संभावना है। देश के हिमाली भूभागों के एक–दो स्थानों में हल्की बारिश तथा बर्फबारी की संभावना है । मधेश प्रदेश के कुछ स्थानों में तज हवा आंधी की भी संभावना है ।
आज रातः देश के पहाड़ी भूभागों में आंशिक बदली छाई रहेगी । बाकी भूभागों में मौसम मुख्यतया साफ रहेगा । कोसी प्रदेश, गण्डकी प्रदेश और कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी भूभागों के एक–दो स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली सहित हल्की बारिश की संभावना है । कोसी प्रदेश, गण्डकी प्रदेश और कर्णाली प्रदेश के हिमाली भूभाग के एक–दो स्थानों में हल्की बारिश तथा बर्फबारी होने की संभावना है ।
हाल देश में पश्चिमी हवाओं तथा स्थानीय हवाओं का प्रभाव है ।

यह भी पढें   बच्चों के सपनों को उड़ान दें, अपनी इच्छाओं का बोझ नहीं : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com