Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यह गठबंधन लंबे समय तक नहीं चलेगा – वर्षमान पुन

 

काठमांडू, बैशाख २८ – नेकपा (माओवादी केन्द्र) के उपमहासचिव वर्षमान पुन ने कहा है कि वर्तमान सत्तागठबंधन बहुत दिनों तक नहीं चलेगा ।
आज संसद् भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नीति तथा कार्यक्रम में नीति काँग्रेस का और कार्यत्रम एमाले का है ।
उन्होंने बातचीत के ही क्रम में यह भी कहा कि यह गठबंधन लंबे समय तक नहीं चलेगा, तथा इसके कार्यान्वयन पर सवाल उठाया जाना चाहिए, क्योंकि नीति एक तरफ से आती है और कार्यक्रम दूसरी तरफ से ।
उन्होंने कहा इन दोनों पार्टी के गठबंधन से बनी सरकार को देखने से ऐसा नहीं लगता है कि यह सरकार बहुत दिनों तक चलेगी । ये जाएंगे या नहीं कहा नहीं जा सकता है लेकिन देश की जनता दुख भोग रही है । उल्टे दिशा में चल रही सरकार द्वारा लाए गए नीति तथा कार्यक्रम को लेकर क्या प्रतिक्रिया दी जाए समझ में नहीं आ रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com