हर गाँव एक उद्योग की नीति लानी होगी – रंजीता श्रेष्ठ
काठमांडू, बैशाख २९ – कैलाली निर्वाचन क्षेत्र नं १ से निर्वाचित सांसद तथा पूर्वमंत्री श्रेष्ठ ने युवाओं के बारे में बात करते हुए कहा है कि बहुत जरुरी है अपने ही देश में युवाओं को रोकना । आज प्रत्येक दिन हमारे देश के लगभग ४,००० से ज्यादा युवा विदेश जा रहे हैं । ऐसी स्थिति में यह बहुत आवश्यक है कि सरकार युवाओं को ध्यान में रखकर कुछ प्रभावकारी नीति तथा कार्यक्रम लाएं ताकि वो अपने ही देश में रह सकें । उन्होेंने यह भी बताया कि हमें अपनी शिक्षा नीति में भी सुधार करना होगा । गाँव गाँव में रोजगार सिर्जना करनी होगी । गाँव के लोग रोजगार की तलाश में शहर आकर बस रहे हैं । जो शहर में थे वो विदेश की ओर रुख कर रहे हैं । एक गाँव एक उद्योग की नीति लानी होगी । तभी हम युवाओं को बाहर जाने से रोक पाएंगे ।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार जनता को रोजगार, सुशासन, स्वास्थ्य सेवा, अच्छी शिक्षा देती है तो वो क्यों सड़क आंदोलन में आएंगे । ये कमी है सरकार की कि वो इस ओर ध्यान नहीं दे रही है ।

