Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महिला ट्वेंटी–२० क्रिकेट विश्व कप – आज नेपाल और हांगकांग बीच मुकाबला

 

काठमांडू, बैशाख ३० – नेपाल का महिला ट्वेंटी–२० क्रिकेट विश्व कप के लिए एशिया क्वालीफायर में मंगलवार को हांगकांग से मुकाबला होगा । थाईलैंड में आयोजित डबल राउंड–रॉबिन टूर्नामेंट के पहले दौर में इन दोनों टीमों के बीच मैच बारिश से भीगी पिच के कारण टॉस किए बिना ही रद्द कर दिया गया।
सोमवार को बहरीन के खिलाफ हांगकांग का मैच भी बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। जब बहरीन का स्कोर ४ ओवर में १५ रन था तब बारिश के कारण खेल रोक दिया गया और खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका। हांगकांग को बारिश के कारण दोनों मैच हारना पड़ा ।
हांगकांग के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद, नेपाल को बहरीन के खिलाफ अपना अगला मैच पूरा करना पड़ा। नेपाल ने ५–५ ओवर का कर दिया गया मैच में बहरीन को ९ विकेट से हरा दिया।
ग्रुप ’सी’ में नेपाल के ३ अंक, हांगकांग के २ अंक तथा बहरीन के १ अंक हैं। हांगकांग पर जीत से नेपाल की दूसरे दौर में पहुंचने की संभावना मजबूत होगी।
नेपाल और बहरीन बीच गुरुवार को मैच होगा । सहभागी ९ टीम को ३ समूह में विभाजन किया गया है और प्रत्येक समूह के शीर्ष टीम दूसरे चरण में पहुँचेंगे । उसके बा तीनों टीम एकआपस में प्रतिस्पर्धा करेगी । यसके बाद शीर्ष दो के लिए टीम ट्वेंटी–२० विश्वकप क्वालीफायर में पहुँचेगी ।

यह भी पढें   नेपाल में बड़ी कार्रवाई: सिंचाई विभाग के महानिदेशक और सुनकोशी मरिण परियोजना प्रमुख को पुलिस ने नियंत्रण में लिया

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com