मेयर बालेन की जापान भ्रमण रद्द
काठमांडू, बैशाख ३१ – काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन्द्र शाह (बालेन) की विदेश यात्रा रद्द कर दी गई । अंतिम समय में उनकी यह यात्रा रद्द हो गई । उनकी यह जापान यात्रा मंत्रिपरिषद् से स्वीकृत हो जाने के बावजूद रद्द हो गई ।
बालेन के सचिवालय के अनुसार मे १३, १४ और १५ अथवा (वैशाख ३०, ३१ और जेठ १ गते) स्मार्टसिटी सम्बन्धि कार्यक्रम में सहभागी होने के लिए जापान भ्रमण तय किया गया था । महानगर स्रोत अनुसार “मंत्रिपरिषद से भ्रमण स्वीकृत होकर आ चुका था लेकिन मेयरसाहब नहीं गए हैं ।


