Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल से गिरफ्तार खालिस्तानी आतंकी बलवीर सिंह उर्फ कश्मीर सिंह गलबड्डी को भारत लाया गया, NIA कर रही है पूछताछ

 

नई दिल्ली/काठमांडू। भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात खालिस्तानी आतंकी बलवीर सिंह उर्फ कश्मीर सिंह गलबड्डी को नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है। बीते शनिवार को NIA की एक विशेष टीम ने नेपाल के एक शहर से उसे हिरासत में लिया और रविवार को बिहार के मोतिहारी में उसकी गिरफ्तारी सार्वजनिक की गई।

2016 में नाभा जेल से फरार हुआ था बलवीर
बलवीर सिंह 2016 में पंजाब की नाभा जेल से दो अन्य आतंकियों के साथ फरार हुआ था। तब से वह नेपाल में छिपकर रह रहा था और कपड़े के व्यापारी के रूप में अलग-अलग शहरों में अपना ठिकाना बना रहा था। जांच में सामने आया है कि बलवीर सिंह खालिस्तानी आतंकी संगठन ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ से जुड़ा हुआ था और नेपाल में इसका नेटवर्क फैलाने का काम कर रहा था।

यह भी पढें   आज से लगातार चार दिनों का सार्वजनिक अवकाश

नेपाल के बैंकों में थे 6 खाते, विदेशों से आता था पैसा
जांच अधिकारियों के अनुसार, बलवीर सिंह के नाम से नेपाल के विभिन्न बैंकों में 6 खाते हैं, जिनमें कनाडा और अन्य देशों से करोड़ों रुपये की राशि जमा हुई है। आशंका जताई जा रही है कि यह धनराशि भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की जा रही थी। प्रारंभिक पूछताछ में बलवीर ने इस बात की पुष्टि भी की है।

यह भी पढें   बाँके जानकी गाँवपालिका में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में ४ संस्थाओं को सम्मानित किया गया

10 लाख का इनामी, कई हमलों का मास्टरमाइंड
NIA ने बलवीर सिंह पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वह पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड भी बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी को भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क की जांच तेज
बलवीर की गिरफ्तारी के बाद अब NIA नेपाल में फैले अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क की जांच में जुट गई है। यह माना जा रहा है कि उसके जरिए कई और संदिग्धों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है जो भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढें   कपिलवस्तु बस दुर्घटना – ३८ लोग घायल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *