Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलूच नेता मीर यार बलूच ने पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी की घोषणा की

 

काठमान्डू 15 मई

बलूच में एक बार फिर से पाकिस्तान विरोधी स्वर बुलंद होने लगे हैं. बलूच नेता मीर यार बलूच ने पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी की घोषणा कर दी है. साथ ही उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित वैश्विक नेताओं से समर्थन की अपील की है.

बलूच नेता मीर यार बलूच ने अपने एक्स हैंडल पर भावुक पोस्ट डाला, जिसमें लिखा, “तुम मारोगे, हम निकलेंगे. हम नश्ल बचाने निकले हैं. आओ हमारा साथ दो. उसने अपने पोस्ट में आगे लिखा, पाकिस्तान अधिकृत बलूचिस्तान के बलूच लोग सड़कों पर हैं और यह उनका राष्ट्रीय फैसला है कि Balochistan Is Not Pakistan और दुनिया अब और मूक दर्शक नहीं रह सकती.”

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक18 सितंबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

बलूच नेता मीर यार बलूच ने एक और पोस्ट में भारतीय मीडिया और यूट्यूबर्स से खास अपील कर दी है. उसने अपने पोस्ट में लिखा, “प्रिय भारतीय देशभक्त मीडिया, यूट्यूब के साथियों, भारत की रक्षा के लिए लड़ने वाले बुद्धिजीवियों को सुझाव है कि वे बलूचों को पाकिस्तान के अपने लोग न कहें. हम पाकिस्तानी नहीं हैं, हम बलूचिस्तानी हैं.” उसने आगे लिखा, “पाकिस्तान के अपने लोग पंजाबी हैं, जिन्होंने कभी हवाई बमबारी, जबरन गायब किए जाने और नरसंहार का सामना नहीं किया.”बलूच नेता ने POK पर भारत का समर्थन किया है. मीर यार बलूच ने अपने एक्स पर लिखा, “14 मई 2025 बलूचिस्तान पाकिस्तान से पीओके खाली करने के भारत के फैसले का पूरा समर्थन करता है. अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान से पीओके को तुरंत छोड़ने का आग्रह करना चाहिए ताकि ढाका में उसके 93000 सैन्यकर्मियों को आत्मसमर्पण के एक और अपमान से बचाया जा सके. भारत, पाकिस्तानी सेना को हराने में सक्षम है और अगर पाकिस्तान ने कोई ध्यान नहीं दिया तो केवल पाकिस्तानी लालची सेना के जनरलों को ही रक्तपात के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए क्योंकि इस्लामाबाद पीओके के लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है.”

यह भी पढें   उद्योग मंत्री दीपक कुमार साह का दावा गलत साबित, गैस आपूर्ति पर भ्रामक बयान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com