सतुङ्गल स्थित कपड़ा गोदाम में लगी आग
काठमांडू, जेठ १ – काठमांडू के चन्द्रागिरि नगरपालिका वडा नम्बर ११ सतुङ्गल स्थित कपड़ा गोदाम में आग लग गई । आर.आर. कॉम्प्लेक्स के नीचले तल्ले में स्थित गोदाम में आज सुबह ५ः२० बजे आग लग गई ।
६ दमकल और १५ पानी टैंकर प्रयोग कर आज सुबह सात बजे आग को बुझा लिया गया । क्षति का पूरा विवरण नहीं आ पाया है ।
आग बुझाने के लिए नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस और नेपाल पुलिस की टीम को तैनात किया था ।
जिला पुलिस परिसर काठमांडू से पुलिस वरिष्ठ उपरीक्षक विश्व अधिकारी, पुलिस नायव उपरीक्षक सुन्दर तिवारी के साथ अन्य भी आग लगने वाले जगह पर पहुँचे थे । पुलिस वृत्त थानकोट से पुलिस नायव उपरीक्षक के कमाण्ड में १५लोग, पुलिस प्रभाग बलम्बु से पुलिस निरीक्षक के कमाण्ड में १२ लोग, मातातिर्थ से ४ लोग तैनात किया गया था ।
बुधवार को काठमांडू के मखन टोल में आग लगने से एक महलिा की मृत्यु हो गई ।

