नेपाल गैस बिक्रेता संघ धनुषा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाल गैस बिक्रेता संघ धनुषा का नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को जनकपुरधाम में फूलदेव पंडित की अध्यक्षता में संपन्न हो गयी।इस शपथग्रहण समारोह के प्रमुख अतिथि जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह थे। अपने प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए उन्होंने कहा कि नेपाल गैस बिक्रेता संघ धनुषा का दायित्व काफी अहम है। मनुष्य को जीवन के तीन चीज अनिवार्य है। रोटी , कपड़ा और मकान। भोजन के लिए गैस चाहिए।आज वन की कमी के कारण जलावन की कमी हो गया है। ऐसे में गैस ही खाना का विकल्प रह गया है। उन्होंने कोविड समय में गैस बिक्रेता द्वारा किए गये कार्य की सहारना की है। नेपाल गैस बिक्रेता संघ धनुषा के प्रस्तावित भवन निर्माण के लिए नगरपालिका द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।
जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी ने कहा कि गैस बिक्रेता को कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर उनके साथ सदैव खड़ा हूं। उन्होंने भवन के लिए एक लाख एक रूपया आर्थिक मदद करने की घोषणा भी की।
निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष फुलदेव पंडित सहित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
शपथ ग्रहण समारोह में चैंबर ऑफ कॉमर्स जनकपुरधाम के अध्यक्ष विजय साह, नेपाल गैस बिक्रेता मधेश प्रदेश के उपाध्यक्ष जय प्रकाश साह,गणेश झा , हरि राउत , नेपाली कांग्रेस नेता तथा जनकपुर अंचल व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


