मदर्स डे के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया
माला मिश्रा जोगबनी / विराटनगर ( सीमा क्षेत्र ) । सीमावर्ती शहर जोगबनी के ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल मे मदर्स डे के उपलक्षय में सांस्कृतिक, मोटेवेशनल और पुरस्कार वितरण आदि कार्यक्रम स्कूल के ऑडटोरियम मे आयोजित किया ।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक खुर्शीद खान और प्रिंसिपल कविता खान के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । अपने प्रारम्भ भाषण मे प्रिंसिपल कविता खान ने माँ के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया की कैसे माँ हम सभी को पैदा होने से पहले और पैदा होने के बाद हमें संभालती है हमें सांस लेने से लेकर खाना तक खाने को सिखाती है, चलना, गिरना, उठना, पढ़ना, लिखना सभी कुछ तो माँ के द्वारा ही तो सिखाया जाता है ।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम मे आसामी , नेपाली, बंगाली, पंजाबी, हिप होप, सामूहिक नृत्य आदि छात्र छात्रा की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया ।
अंत मे नर्सरी से क्लास नवंम तक के बच्चो को प्रथम, दृतीय और तीसरे स्थान को प्राप्त बच्चे को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में पुरे साल जिन जिन बच्चो का बेस्ट हेंडराटिंग, डांस, गायन, म्यूजिक, नीटनेस, अटेंडेंस, स्पोर्ट्स आदि मे अव्वल आये लगभग 108 बच्चो को मोमेमेंटो देकर सम्मानित
किया गया ।
इस मौके पर क्लास दसवीं और क्लास बारहवीं के बोर्ड मे आये अव्वल सभी प्रतिभागियों को भी मोमेंटो दिया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया ।
अंत मे सभी शिक्षकों और ऑफिस स्टाफ को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में पूर्व नप अध्यक्ष तरन्नुम नाज , नेपाली कांग्रेस कोशी प्रदेश के कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता , आजाद आलम सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे ।


