Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपने विचार, दृष्टिकोण और घराना मिलने वालों के साथ ही काम करना चाहिए –माधवकुमार नेपाल

 

काठमांडू, जेठ ४– नेकपा (एकीकृत समाजवादी) के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल ने कहा कि कम्युनिस्ट आन्दोलन को एकतावद्ध करना जरुरी है ।
पार्टी केन्द्रिय कार्यालय आलोकनगर में आयोजित मदन—आश्रित स्मृति दिवस के कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि वे पूरे कम्युनिस्ट आन्दोलन को एकतावद्ध करने के काम में लगे हुए हैं ।
उन्हेंने कहा कि –०३२ साल से मैं काम करता आया हूँ । बहुत से समूहों जो छोटे छोटे दुकड़ों में थे उन्हें एकजुट किया । कोई एकजुट हुए तो कोई नहीं हुए । कोई एकजुट होकर भी बीच में ही छोड़कर चले गए । ये होता आ रहा है । इससे कभी विचलित नहीं होना चाहिए ।
अध्यक्ष नेपाल ने बताया कि सबसे पहले अपने विचार और रुख पर आत्मविश्वास करना चाहिए । उसके आधार पर अपनी शक्ति को मजबूत बनाने के काम में लगना चाहिए। अपने विचार, दृष्टिकोण और घराना मिलने वालों से ही हाथ मिलाना चाहिए । मोर्चा भी बनाना चाहिए । सहकार्य करना चाहिए । संभव हो तो पार्टी एकता भी करनी चाहिए ।

यह भी पढें   बाढ पीडि़तों की सहायता के लिए सोना चाँदी व्यवसायी ने 3 लाख 51 हजार रकम किये सहयोग

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com