Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तरुण दल के सम्मेलन में खुकुरी प्रहार…चार घायल

 

काठमांडू, जेठ ४– नेपाली कांग्रेस के सहयोगी संगठन नेपाल तरुण दल के स्थित लमजुङ जिला सम्मेलन में खुकुरी के हमले से चार लोग घायल हो गए हैं । लमजुङ बेँसीसहर नगरपालिका–८ स्थित प्रगतिटोल आमा समूह भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शनिवार तरुण दल के पाँचवें जिला अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में खुकुरी प्रहार किया गया ।
घायल होने वालों में बेँसीसहर नगरपालिका–९ के वडाध्यक्ष भी शामिल थे । तरुण दल के क्षेत्रीय सभापति खुसीजङ्ग गुरुङ, नेपाली कांग्रेस लमजुङ के जिला कार्यसमिति सदस्य किशोरजङ्ग बस्नेत, नेपाल विद्यार्थी संघ के केन्द्रीय सदस्य सुदीप अधिकारी और नेपाल तरुण दल के सदस्य धन घले घायल हुए हैं । ये जानकारी जिला पुलिस कार्यालय ने दी है ।
घायलों में से खुसीजंग और सुदीप को सियमी चितवन मेडिकल कॉलेज भरतपुर ले जाया गया है । प्रतिनिधि चयन को लेकर हुए विवाद के कारण झगडा शुरु हुआ और उनपर खुकुरी से प्रहार कर दिया गया । पुलिस के अनुसार दो समूहों बीच हुए झडप में ये लोग घायल हुए हैं ।
पूर्णकालीन सदस्यता, प्रतिनिधि चयन के साथ ही अन्य विषयों का लेकर उन सभी के बीच विवाद शुरु हुआ था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com