वर्तमान सरकार जनता केन्द्रित होकर काम कर रही है – गगन थापा
काठमांडू, जेठ ४– नेपाली कांग्रेस के महामंत्री गगनकुमार थापा ने कहा है कि वर्तमान सरकार जनता केन्द्रित होकर काम कर रही है । अपनी पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय शक्ति है इसलिए पार्टी भीतर किसी को भी गलत काम और गलत निर्णय करने की छुट नहीं है ।
कांग्रेस स्याङ्जा क्षेत्र नं १ के दूसरे क्षेत्रीय सम्मेलन को आज पुतली बाजार में सम्बोधन करते हुए उन्होंन कहा कि जनता मं जो निराशा व्याप्त है उसे कांग्रेस नेतृत्व की सरकार आशा में बदलने के लिए सकारात्मक परिवर्तन के पक्ष में काम कर रही है ।
थापा इस बात पर जोर दे रहे हैं कि आगामी निर्वाचन से पहले नेपाली कांग्रेस का महाधिवेशन हो जाए । थापा ने स्पष्ट किया कि आगामी निर्वाचन में कांग्रेस अकेले ही जाएगी । इसलिए उन्होंने जनता के पक्ष में काम करने के पूर्वाधार निर्माण करने की धारणा रखी । उन्होंने कहा कि “वर्तमान अवस्था में नागरिक में निराशा बढ़ रही है । दो बड़े दलों बीच सहमति होकर सरकार गठन की गई है ।”उन्होंने कहा “वर्तमान सरकार जनता केन्द्रित होकर काम कर रही है।”
“पार्टी के महाधिवेशन निर्धारित समय सीमा के भीतर हो जानी चाहिए । बहुत ज्यादा दिन दूर ले जाना अच्छी बात नहीं होगी । उन्होंने कहा “२०८४ के निर्वाचन से पहले अधिवेशन नहीं करना चाहिए । उनका कहना था कि २०८३ के मंसिर तक पार्टी का अधिवेशन हो जाए । इसके अलावे दूसरा कोई विकल्प नहीं है । ”
कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य अब्दुल सतार, सरस्वती अर्याल तिवारी, गण्डकी प्रदेश उपसभापति कल्पना तिवारी, नेपाली कांग्रेस स्याङ्जा के सभापति राजु थापा आदि ने भी अपनी अपनी धारणाएं रखी ।


