संसद से अधिक नीरस कोई और जगह नहीं है –रोशन कार्की
काठमांडू, जेठ ४– राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) सांसद रोशन कार्की ने मंत्रियों पर संसद की बैठकों के दौरान वीडियो गेम खेलने का आरोप लगाया है ।
प्रतिनिधि सभा की बैठक में आज (रविवार) बोलने के क्रम में उन्होंने कहा मुझे महसूस हो रहा है कि सभी यहाँ समय बिताने को ही आते हैं । उन्होंने कहा कि संसद से अधिक निरस कोई और जगह नहीं है ।
उन्होंने ‘कहा कि मंत्री लोग यहाँ आते हैं , वीडियो गेम खेलते हैंं ? बातें करते हैं इधर उधर टहलते हैं । स्वयं बोलना लेकिन दूसरों की नहीं सुनना संसद यही हो गया है । एक तरह से यह भी कह सकते हैं कि संसद को जनता से दूर किया जा रहा है । यहाँ लोग बोलते तो हैं लेकिन कोई सुनता नहीं है । यहाँ कुर्सियां खाली ही रहती है ।
अपनी बातों को अंत करने से पहले उन्होंने सवाल किया कि सामाजिक संजाल में किसी ने कुछ लिखा इस आधार में किसी को गिरफ्तार कर लेना गणतन्त्र है ?

