राप्रपा के संयोजक सुजित केसी गिरफ्तार, राप्रपा ने किया विरोध
काठमांडू, जेठ ४– राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) के सहयोगी संगठन राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक युवा संगठन के संयोजक सुजित केसी की गिरफ्तारी के बाद सर्वोच्च अदालत में बन्दी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गई है । रविवार न्यायाधीश तीलप्रसाद श्रेष्ठ की इजलास में सुनवाई हुई है । उक्त इजलास ने क्या आदेश दिया है यह बात सामने नहीं आई है ।
केसी को नेपाल पुलिस के साइवर ब्यूरो ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था । केसी की ओर से अधिवक्ता राजकुमार श्रेष्ठ ने शुक्रवार ही बन्दी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी । उन्होंने बताया कि पुलिस ने गैरकानूनी रूप में केसी को जेल में रखा है । उक्त याचिका में सुनवाई हो चुकी है । अभी तक कुछ आदेश नहीं आया है ।
नेपाल पुलिस के साइवर ब्यूरो के प्रवक्ता एसपी दिपकराज अवस्थी ने बताया कि सामाजिक संजाल में अफवाह फैलाने के कारण से केसी को गिरफ्तार किया गया है ।
उन्होंने बताया कि विद्युतीय कारोबार ऐन, २०६३ के दफा ४७ अनुसार कसूर करने के आरोप में केसी को गिरफ्तार किया गया है । राप्रपा ने केसी की गिरफ्तारी का विरोध किया है ।
राप्रपा का कहना है कि – सामाजिक संजाल में अभिव्यक्ति देने को आधार बनाकर संयोजक केसी को गिरफ्तार करना सरकार की सर्वसत्तावादी चरित्र, दण्डहीनता, दमन और संविधान विरोधी प्रवृत्ति की ही निरन्तरता है ।

