Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मार्खु में पिछले ६ घन्टें में २०२.६ मिलीमीटर बारिश… दोपहर काठमांडू में बारिश की संभावना

 

२० मई काठमांडू, देश के कुछ भूभागों में आज भी बारिश होने की संभावना है । सातों प्रदेश में बारिश की संभावना है ।
कुछ प्रदेश में आज सुबह भी बारिश हुई है और हल्की बारिश हो भी रही है । कोशी, मधेश, गण्डकी और वागमती सुबह से ही हल्की या मध्यम बारिश हो रही है । जल तथा मौसम विज्ञान अनुसार मकवानपुर के मार्खु में भारी बारिश हुई है ।
जल तथा मौसम विज्ञान ने बताया है कि तथ्यांक अनुसार मार्खु में पिछले ६ घन्टें में २०२.६ मिलीमीटर बारिश हुई है ।
पिछले २४ घन्टें में देश भर में बारिश हुई है । तनहु के बंदीपुर में ९६ मिलीमीटर बारिश मापन की गई है । तनहुँ के ही विमलनगर में ८३.८ इसी सिन्धुपाल्चोक के मानेखर्क में ७७, काठमांडू  के कीर्तिपुरमा ४५, कास्की लामापाट में ४०.८, लमजुङ के कुञ्चा में ५३, गोरखा के बारपाक में ६१.६, गोरखा के ही आरूघाट में ७२.२ मिलीमीटर बारिश हुई है ।
काठमांडू में आज बारिश की संभावना है । मौसम विभाग के अनुसार सुबह बारिश होने की संभावना  नहीं है लेकिन दिन में काठमांडू में बारिश होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com