डुम्रे में हुई बस दुर्घटना में सात यात्री घायल
२० मई काठमांडू, रुकुमपश्चिम से आ रही बस तनहुँ के डुम्रे में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इस दुर्घटना में सात यात्री घायल हुए हैं ।
दुर्घटना में रुकुम पश्चिम बाँकेकोट गाँवपालिका– ७ के ४९ वर्षीय हरिसचन्द्र खत्री, मुसिकोट नगरपालिका–के ३५ वर्षीय चन्द्रबहादुर रावल, सानीभेरी नगरपालिका–४ की १७ वर्षीया बिन्दु वली, ५० वर्षीय भद्रबहादुर वली, रुकुम पश्चिम के ही (गा.पा.नखुले के) ३५ वर्षीया शर्मिला पाण्डे, बस चालक नुवाकोट के ३० वर्षीय संजोग नेपाली और टीपर चालक जिला तनहुँ भानु नगरपालिका–१२ के ४४ वर्षीय शंकर अधिकारी घायल हुए हैं ।
जिला पुलिस कार्यालय तनहुँ के अुनसार घायलों में हरिसचन्द्र के पैर टूट गए हैं । उन्हें इलाज के लिए चितवन मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया है । अन्य सभी की अवस्था सामान्य है । उन सभी का इलाज लक्ष्मी अस्पताल डुम्रे में किया जा रहा है ।
प्रदेश १–०१–००१ ख ४१५२ नम्बर की बस और विपरीत दिशा से आ रही बागमती प्रदेश ०१–००१–अ–यू ००५७ नम्बर की टीपर आज सुबह बन्दीपुर नगरपालिका–१ डुम्रे नजदीक टकरा गई ।

