Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ओली और देउवा बीच मुलाकात

 

काठमांडू, जेठ ६ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा बीच आज मुलाकात हुई है । प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में हुए इस मुलाकात में समसामयिक राजनीतिक अवस्था के बारे में चर्चा की गई । यह जानकारी प्रधानमंत्री के सचिवालय ने दी है ।
प्रधानमंत्री ओली के सचिवालय के एक सदस्य ने कहा कि – ऐसे तो यह मुलाकात कल (सोमवार) को ही होनी थी लेकिन कल नहीं हो पाई तो आज यह मुलाकात की गई है । ये कोई खास  मुलाकात नहीं है ये नियमित मुलाकात है ।
प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर ही यह मुलाकात कल नहीं हो पाई थी तो आज देउवा उनसे मिलने पहुँचे । सदस्य ने बताया कि आज भी प्रधानमंत्री की स्वास्थ्य अवस्था बहुत अच्छी नहीं होने के कारण वो बाहर किसी कार्यक्रम में सहभागी नहीं हो रहे हैं । इसलिए प्रधानमंत्री निवास में ही मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया ।
प्रधानमंत्री की अस्वस्थता के कारण ही आज संसद में जवाब देने का जो कार्यक्रम रखा गया था उसे स्थगित कर दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *