नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर में विश्व पौडेल निश्चित !
काठमांडू, २० । नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर पद में विश्व पौडेल का नियुक्ति लगभग निश्चित हो गया है । गभर्नर नियुक्ति को ही लक्षित कर आज शाम मन्त्रिपरिषद् बैठक बुलाई गई है ।
उससे पहले गवर्नर उम्मीदवार सिफारिश समिति बैठक होने जा रही ही है । अर्थ मन्त्रालय स्रोत के अनुसार मन्त्रिपरिषद् बैठक से पहले समिति बैठक की जाएगी, बैठक से डेपुटी गवर्नर निलम ढुंगाना, दूसरे डेपुटी गवर्नर बमबहादुर मिश्र और विश्व पौडेल का नाम मन्त्रिपरिषद् भेजा जा रहा है ।
गवर्नर सिफारिश समिति में अर्थ मन्त्री संयोजक हैं । पूर्व गवर्नर महाप्रसाद अधिकारी और डा. पोषराज पाण्डे समिति सदस्य हैं । प्राप्त जानकारी अनुसार सिफारिश किए गए तीन उम्मीदवारों में से विश्व पौडेल को गवर्नर नियुक्त किया जाएगा ।
स्मरणीय है, लम्बे समय से गवर्नर नियुक्ति प्रक्रिया विवादास्पद बनता आ रहा है । संभावित गवर्नर में एक दर्जन नाम चर्चे में रही थी । राजनीतिक भागबण्डा और रस्साकशी के बीच पौडेल के नाम में सत्ताधारी दल नेकपा एमाले और नेपाली कांग्रेस सहमत हो गए हैं ।

