लोकतान्त्रिक मोर्चा की बैठक कल
काठमांडू, जेठ ६ – सात मधेश केन्द्रीत दल संबद्ध संघीय लोकतान्त्रिक मोर्चा की बैठक होने वाली है ।
बैठक बुधवार (कल) जनमत पार्टी के अध्यक्ष डा. चन्द्रकान्त राउत की अध्यक्षता में होने वाली है । जनमत प्रवक्ता डा. शरदसिंह यादव के अनुसार बैठक जनमत पार्टी के ही कार्यालय में होगी ।
बैठक में समसामयिक राजनीति घटनाक्रम, मोर्चा के आगामी कार्य दिशा के साथ ही अन्य विषय में चर्चा की जाएगी ।


