Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नागढुङ्गा –नौबिसे सड़क खंड जेठ १०से २५ तकदोपहर ४.५ घंटे के लिए बंद किया जाएगा

 

काठमांडू, जेठ ७ – नागढुङ्गा–नौबिसे सड़क खंड निर्माण के कारण इसी जेठ १० गते से लेकर २५ गते तक दोपहर में साढ़े ४ घण्टें के लिए बंद रहेगा ।
इससे पहले वैशाख २२ से लेकर ३१ गते तक केवल रात के समय में सड़क बंद कर काम किया जा रहा था लेकिन अब दोपहर में भी बंद कर काम किया जाएगा । काठमांडू के प्रमुख जिला अधिकारी ऋषिराम तिवारी ने बताया कि सड़क निर्माण आयोजन के प्रस्ताव अनुसार जेठ १० गते से लेकर २५ गते तक सुबह साढेÞ १० बजे तक दोपहर ३ बजे तक नागढुङ्गा–नौबिसे सड़क खण्ड बंद करने की जानकारी दी । धादिङ जिला प्रशासन कार्यालय समेत समन्वय कर ये निर्णय किया गया है । नागढुंगा से लेकर नौबिसे सड़क खण्ड के मोडों को सुधारने और चौड़ा बनाने तथा पक्का करने का काम किया जा रहा है । सड़क निर्माण आयोजना ने इससे पहले रात के समय में तोड़ने का काम कर रही थी लेकिन अब दोपहर में ही यह काम भी करने का निर्णय लिया है सजसके कारण सड़ को बंद किया जा रहा है ।
इसलिए विकल्प के रुप में धार्के–सितापाइला तथा टोखा–छहरे–त्रिशूली–गल्छी सड़क प्रयोग करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने अनुरोध किया है ।

यह भी पढें   गृहमंत्री सुधन गुरुङ भारत प्रस्थान, बिम्सटेक की बैठक में होंगे शामिल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com