Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गयाजी विष्णुपद मंदिर होगा पर्यटन गलियारा का निर्माण

 

गयाजी में विष्णुपद मंदिर में पर्यटन गलियारा के निर्माण की दिशा में काम शुरू होने वाला है। गलियारे के पहले चरण में विष्णुपद मंदिर में पाथ-वे सह शेड भवन, संरचना एवं मंदिर के लिए वैकल्पिक पहुंच पथ और बस पड़ाव का निर्माण किया जाना है। इस पर 57.74 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।
इसमें गलियारे के अंतर्गत तीर्थयात्रियों के बैठने की सुविधाओं के साथ मुख्य भवन का निर्माण, फल्गु नदी तट से विष्णुपद मंदिर में प्रवेश का मुख्य द्वार है। घुघरीटांड पुल से नदी किनारे मंदिर तक पहुंच पथ का निर्माण किया जाएगा। पहुंच पथ 42 मीटर चौड़ा होगा।
मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार होगा फल्गु नदी की तरफ से मॉडल में बताया गया है कि विष्णुपद मंदिर गलियारे का निर्माण होने से विष्णुपद क्षेत्र में काफी बदलाव होगा। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार अभी पश्चिमी दिशा में है, वह बदलकर फल्गु नदी के तट की तरफ हो जाएगा। इससे गलियारा दिखने में काफी सुंदर लगेगा।
वहीं, घुघरीटांड बाइपास से सीधा वाहन मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंच जाएगा। इससे आसानी से तीर्थयात्री अपने वाहन से मंदिर तक पहुंच सकते हैं। इसके लिए जल संसाधन विभाग द्वारा विष्णुपद मंदिर तक वैकल्पिक पहुंच पथ के निर्माण के साथ-साथ घुघरीटांड बाइपास पुल से श्मशान घाट तक निर्माण किया जाएगा।
मंदिर के गलियारे के निर्माण में तीर्थयात्रियों की पूरी सुविधाओं का बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने ख्याल रखा है। पाथ-वे के साथ तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए कैनोपी शौचालय, पीने का पानी सुविधा, पाथ-वे का विकास, पार्किंग क्षेत्र, पर्यटक सुविधा केंद्र, बस डिपो आदि का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण के क्रम में कई भवनों को हटाया भी जा सकता है। वहीं, मनसरवा नाला पर सड़क का भी निर्माण कार्य किया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com