Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोशी, मधेश, बागमती, गण्डकी तथा लुम्बिनी प्रदेशों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना

 

काठमांडू, जेठ ९ – देश में अभी पश्चिमी हवाओं तथा स्थानीय हवाओं का प्रभाव है । इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आए जलवाष्पयुक्त हवाओं का भी आंशिक प्रभाव है ।
मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार आज दोपहर कोशी प्रदेश, मधेश प्रदेश, बागमती प्रदेश, गण्डकी प्रदेश और लुम्बिनी प्रदेश लगायत देश के पहाड़ी भू–भागों में आंशिक या साधारणतया बदली छाई रहेगी । बाकी भू–भागों में मौसम मुख्यतया साफ या आंशिक बदली छाई रहेगी ।

यह भी पढें   रास्वपा का पहला महाधिवेशन का आयोजन कल से शुरू

कोशी प्रदेश, मधेश प्रदेश, बागमती प्रदेश, गण्डकी प्रदेश और लुम्बिनी प्रदेश के कुछ स्थानों में और बाकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के एक–दो स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली सहित हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है । देश के उच्च–पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग के एक–दो स्थानों में हल्की बारिश तथा बर्फबारी की संभावना है । इसी तरह रात में देश के उच्च–पहाड़ी तथा हिमाली भू–भागों के एक–दो स्थानों में हल्की बारिश तथा बर्फबारी की संभावना है ।

यह भी पढें   मेरी कोल्ड कॉफी उबल रही है ( लघुकथा ) : विनोदकुमार विमल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *