Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू के इन स्थानों में आज पाँच घंटें के लिए विद्युत अवरूद्ध

 

काठमांडू, जेठ १० – आज काठमांडू के विभिन्न स्थानों में दिन के साढे २ से लेकर पाँच घन्टें तक बिजली नहीं रहेगी । शनिवार बानेश्वर और रत्नपार्क वितरण अन्तर्गत आने वाले विभिन्न स्थानों में विद्युत अवरूद्ध होने की नेपाल विद्युत प्राधिकरण ने सूचना जारी कर जानकारी दी है । प्राधिकरण ने जानकारी दी है कि बानेश्वर वितरण केन्द्र के कोटेश्वर फीडर अन्तर्गत आने वाले फुलवारी मार्ग में पोल बदलने का काम चल रहा है जिसके कारण इस फीडर में आने वाले दो ट्रांसर्फामर को बंद किया जाएगा । इस कारण फुलबारी मार्ग और कोटेश्वर क्षेत्र में साढ़े ११ बजे से लेकर २ बजे तक विद्युत अवरूद्ध होने की जानकारी प्राधिकरण ने दी है ।
इसी तरह रत्नपार्क वितरण केन्द्र के खिचापोखरी फीडर, त्रिपुरेश्वर फीडर, भोटेबहाल फीडर और न्यूरोड फीडर में भी स्विचिंग सर्विसिंग के लिए बंद रखने की प्राधिकरण ने जानकारी दी है । इन फीडर अन्तर्गत आने वाले खिचापोखरी डबली, माछा बजार, आर. बि. कम्प्लेक्स, पुराने नगरपालिका के सामने सिद्धिचरण चोक एरिया, सुन्धारा नेपाल टेलिकम के सामने, सेन्ट्रल जेल, महिला जेल, रङशाला, सुन्धारा बागदरबार, भोटेबहाल, पिपलबोट,दक्षिणकाली मन्दिर, यंगाल चोक, ओम बहाल, लगन चोक, प्लानचोक भगवती, न्यूरोड संकटा, न्युरोड गेट, पिपल बोट, गोरखा पत्र संस्थान, भूगोल पार्क, दमकल गेट, वसन्तपुर डवली्, झोसे, ओमबहाल, हनुमानढोका आदि क्षेत्रों में आज सुबह ११ बजे से लेकर ४ बजे तक विद्युत अवरूद्ध होने की प्राधिकरण ने जानकारी दी है । प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित काम समय से पहले ही यदि समाप्त हो जाता है तो तय किए गए समय से पहले ही विद्युत सेवा शुरु कर दी जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed